मनोरंजन

VANI JAIRAM DEATH : नहीं रही मशहूर सिंगर वाणी जयराम, अपने ही घर में पाई गई मृत

साउथ की फेमस सिंगर वाणी जयराम का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। 78 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। पुलिस के मुताबिक, घर पर उनकी लाश मिली है और ये भी बताया जा रहा है कि उनके माथे पर चोट के निशान थे। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि वाणी ने हाल ही में इंडस्ट्री में बतौर सिंगर अपने 50 साल पूरे किए थे। उन्होंने 18 भारतीय भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। उनका गाया हुआ ‘हमको मन की शक्ति देना’ आज भी लोगों की जुबां पर है। स्कूलों में प्रार्थना के तौर पर भी गाया जाता है। वाणी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था और इस साल उन्हें पद्म भूषण से नवाजा जाना था। उनकी मौत की खबर सुनकर फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

नेशनल अवॉर्ड विनर फेमस प्लेबैक सिंगर वाणी जयराम को हाल ही में भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण मिलने की घोषणा भी हो हई थी। यानी उन्हें जल्द ही पद्म भूषण से नवाजा जाता, लेकिन इससे पहले ही ये अनहोनी हो गई। 4 फरवरी को चेन्नई के नुंगमबक्कम में स्थित घर पर उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके माथे पर चोट के निशान थे।
वाणी जयराम ने अलग-अलग इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े संगीतकारों के साथ काम किया। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, तुलु और उड़िया में कई गाने गाए। उन्होंने देश और दुनिया भर में परफॉर्म भी किया था। उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी मिले है।

Related Articles

Back to top button