देशन्यूज़

शादी के पांचवे दिन हुई दुल्हन की मौत, बाथरूम में नहाने गई और… हो गया धमाका

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन के बाथरूम में नहाते समय गीज़र फटने से मौत हो गई। अभी उसकी शादी को 5 दिन ही हुए थे की सुबह सुबह नहाते समय उसके साथ ये हादसा हो गया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतका के मायके वाले भी उसके ससुराल पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना बरेली के थाना मीरगंज की है। जहाँ एक नई नवेली दुल्हन शादी के पांचवे दिन बाथरूम में नहाने गई तो वापिस नहीं लौटी। बाथरूम में गीज़र फटने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की 22 नवंबर को ही दीपक की शादी दामिनी के साथ हुई थी।

बीते बुधवार की सुबह दामिनी रोज की तरह नहाने गयी। लेकिन बहुत देर तक बाहर नहीं निकलीं तब परिवार वालों को शक हुआ। पति दीपक ने दामिनी को कई आवाजे लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आखिर में परिवारवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। बाथरूम के अंदर का मंजर देख सब दंग रह गए, दामिनी नीचे जमीन पर मरणासन्न पड़ी हुई थी और गीज़र ब्लास्ट हो चूका था। गीज़र ब्लास्ट की खबर सुन आस पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। बिना देरी किए उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button