गज़ब न्यूज़

UTTAR PRADESH – दूल्हा नहीं गिन पाया रूपए, तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक अजीबो गरीब खबर सामने आयी है। दुल्हन के भाई ने द्वारचार के समय दूल्हे को रूपए गिनने को दिए तो वह नोट तो दूर की बात रेजगारी भी नहीं गिन पाया। ये जानकारी जब दुल्हन को मिली तो उसने अनपढ़ दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ और मामला पुलिस थाने पहुंचा। जिसके बाद बारात खाली हाथ वापिस लौट गई ।

जानकारी के मुताबिक युक्ति का रिश्ता तीन महीने पहले मैनपुरी थाना बिछ्मा के गांव बबीना सारा के अमन के साथ तय हुई थी। गुरुवार की शाम बारात आयी और रात को करीब 1 बजे द्वारचार की रस्म शुरू हुई। युवती के भाई को शक हुआ की दूल्हा अनपढ़ है। भाई ने 2100 रूपए पंडित जी को देते हुए कहा की दूल्हे से रूपए गिनवाओ। दूल्हा रूपए नहीं गिन पाया। इसकी जानकारी जब दुल्हन को मिली तो वह भड़क उठी। दुल्हन ने कहा कि यह जिंदगी का मामला है। अँगूठ टेक से शादी नहीं करूंगी।

दोनों पक्षों के बीच थोड़ा कहासुनी हुई उसके बाद मामला पुलिस थाने पंहुचा। थाने में पंचायत की गई दोनों पक्ष खर्चे की बात करते रहे। अंत में फैसला हुआ कि जो खर्चा हुआ है , उसका कोई लेनदेन नहीं करेगा। जिसके बाद वर पक्ष को खाली हाथ बारात लौटानी पड़ी।

Related Articles

Back to top button