चुनाव

Tripura Election: मुख्यमंत्री से भी अमीर हैं ये प्रत्याशी, जानिए कौन है त्रिपुरा के पांच सबसे अमीर उम्मीदवार

त्रिपुरा (Tripura) में आज विधानसभा (Assembly) की सभी 60 सीटों के लिए वोट डालने जारी है। इन 60 सीटों पर कुल 259 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। सबसे ज्यादा पश्चिमी त्रिपुरा की 14 सीटों पर 61 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसके बाद सिपाहीजाला जिले की नौ सीटों पर 39 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

अगर प्रत्याशियों की संपत्ति पर नज़र डालें, तो 45 उम्मीदवार करोड़पति हैं। मतलब इन प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति है। इन सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 86.37 लाख रुपये है।

जानें कौन हैं पांच सबसे अमीर प्रत्याशी
1. जिष्णु देव वर्मा, भाजपा (Jishnu Dev Verma, BJP) – त्रिपुरा के सबसे अमीर प्रत्याशी जिष्णु देव वर्मा हैं। इनके पास कुल 15.58 करोड़ रुपये की दौलत है। ये वो प्रत्याशी हैं, जिनके पास त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा से भी ज्यादा संपत्ति है। यह सिपाहीजाला जिले की आरक्षित चारीलाम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इन्होंने अपने हलफनामे में बताया, कि इनके पास कुल दो करोड़ तीन लाख से ज्यादा की चल और 13 करोड़ 55 लाख से अधिक अचल संपत्ति है।

2. मानिक साहा, भाजपा (Manik Saha, BJP) – त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा इस बार पश्चिमी त्रिपुरा के टाउन बरदोवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके पास कुल 13.90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें 1.10 करोड़ रुपये की चल और 12.80 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

3. अभिजीत सरकार, टिपरा मोथा (Abhijit Sarkar, Tipra Motha) – पहली बार त्रिपुरा के चुनावी मैदान में उतरे टिपरा मोथा पार्टी के नेता अभिजीत सरकार सूबे के तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। टिपरा के पास कुल 12.57 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें 42 लाख रुपये की चल और 12.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

4. विश्वा बंधु सेन, भाजपा (Vishwa Bandhu Sen, BJP) –  त्रिपुरा के चौथे सबसे अमीर प्रत्याशी नॉर्थ त्रिपुरा के धरमनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बिस्वा बंधु सेन हैं। इनके पास कुल नौ करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें 1.73 करोड़ रुपये की चल और आठ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

5. सुदीप रॉय बर्मन, कांग्रेस (Sudip Roy Burman, INC) – त्रिपुरा के पांचवें सबसे अमीर उम्मीदवार पश्चिमी त्रिपुरा की अगरतला विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप हैं। इनके पास कुल आठ करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें 2.71 करोड़ रुपये की चल और 6.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

Related Articles

Back to top button