मनोरंजन

Mrs World 2022: भारत में वापस आया 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब

भारत (India) की सुंदरी सरगम कौशल (Sargam kaushal) ने अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs World 2022) के खिताब को अपने नाम कर लिया है। 21 सालों से भारत इस खिताब का इंतजार कर रहा था। इसमें दुनिया भर के 63 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन सरगम कौशल ने अपनी खूबसूरती के दम पर सबको पीछे छोड़ कर मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है।

जानें कौन हैं सरगम कौशल
भारत की विश्व सुंदरी सरगम कौशल जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) की रहने वाली है। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन (Post Graduation)किया है। सरगम कौशल बतौर टीचर (Teacher) विशाखापट्टनम के एक स्कूल में पढ़ाती थी। टीचिंग (Teaching) छोड़ने के बाद सरगम कौशल ने मॉडलिंग (Modeling) की दुनिया में अपना कदम रखा। सरगम कौशल की शादी 2018 में नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से हुई है। शादी के बाद सरगम कौशल ने लगातार मॉडलिंग के क्षेत्र में काम किया। जिसमें उनके पति और उनके परिवार के सभी सदस्यों ने उनका पूरा साथ दिया। इसी कारण आज सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है।

21 साल पहले 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब डॉ अदिति गोवित्रिकर (DR. Aditi Govitrikar) ने भारत को दिलाया था। 21 साल के इंतजार के बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब दूसरी बार सरगम कौशल ने भारत को दिलाया हैं।

जम्मू में जश्न का माहौल
सरगम कौशल के मिसेज वर्ल्ड 2022 बनने से जम्मू के लोगों में खुशी की लहर दौड़ रही है। जम्मू के लोगों का कहना है, कि सरगम कौशल ने दुनिया में जम्मू (Jammu) का नाम रोशन किया है। उसने यह साबित कर दिया है, कि जम्मू के लोगों को जहां भी मंच मिले वह वहां अपनी प्रतिभा साबित करने की पूरी क्षमता रखते हैं। जम्मू के लोगों ने सरगम कौशल को बहुत शुभकामनाएं भी दी।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button