देखिए बॉलीवुड हसीनाओं ने कैसे मनाया करवाचौथ, एक्ट्रेसेस के लुक्स ने जीता लोगों का दिल

करवा चौथ का पर्व हर सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। 20 सितम्बर, रविवार के दिन देश भर में करवाचौथ का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। महिलाएं 16 श्रृंगार कर पूरा दिन अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है और रात को चाँद देख ये व्रत पूरा किया जाता है। इन सब में बॉलीवुड हसीनाओं कैसे पीछे रह सकती है। कई एक्ट्रेस ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। वहीं, इन एक्ट्रेसेस के करवा चौथ लुक्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। साड़ी, सिंदूर और गले में मंगलसूत्र डाल ये बॉलीवुड की हसीनाएं किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। चलिए आपको दिखाते एक्ट्रेसेस का करवाचौथ का लुक-
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ की शादी को 3 साल हो चुके है। एक्ट्रेस हर साल अपना करवाचौथ परिवार संग मनाती है। गुलाबी साड़ी, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां। इस लुक में कटरीना काफी सुन्दर लग रहीं है।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह का ये पहला करवाचौथ है। एक्ट्रेस ने चटक लाल रंग का सूट, गले में मंगलसूत्र और हाथ में कंगन पहन रखा था। पति जैकी भागनानी के साथ एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा का भी शादी के बाद ये पहला करवा चौथ हैं। एक्ट्रेस गोल्डन कलर के ऑउटफिट और हाथ में चूड़ा पहन दुल्हन से कम नहीं लग रही। कृति ने पति पुलकित सम्राट संग तस्वीर शेयर की हैं जिसमें दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपना छठा करवा चौथ मनाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर जिसमें पति निक, प्रियंका को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा का भी शादी के बाद ये पहला करवा चौथ था। लाल रंग की साड़ी, माथे पर बिंदी, मांग में सिन्दूर लगा एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन लग रही थी। लेकिन खास बात है कि जहीर ने भी सोनाक्षी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा का शादी के बाद ये दूसरा करवा चौथ हैं। एक्ट्रेस गुलाबी रंग के सलवार सूट में नजर आई। उन्होंने पति राघव चड्ढा संग इंस्टग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में राघव उनकी मांग के सिंदूर को ठीक करते दिख रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे गार्डन में बाते करते और समय बिताते नजर आ रहे हैं।
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर गुलाबी साड़ी में नजर आईं। वी नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने खूबसूरत साड़ी वियर की। मिनिमल मेकअप, कम एक्सेसरीज के साथ भी एक्ट्रेस की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने करवाचौथ पर पारंपरिक लाल और गुलाबी रंग को छोड़कर शानदार हरे रंग की ड्रेस चुनी। एक्ट्रेस ने साड़ी-स्टाइल वाले लहंगे में एक वी-नेक जैकेट ब्लाउज पहना हुआ था। साथ ही हाथों में मेहँदी भी लगवाई थी। लेकिन हैरान करने वाली बात ये हैं की सोनम करवाचौथ का व्रत नहीं रखती।