मनोरंजन

निक्की तंबोली ने ठुकराया ज़ी टीवी का रियलिटी शो ‘गोरिया चली गाँव’, जानिए वजह!

शो में तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियाँ हिस्सा ले रही

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री निक्की तंबोली, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और दमदार परफॉर्मेंस से मनोरंजन जगत में खास मुकाम हासिल किया है, इन दिनों अपने आगामी ओटीटी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। इसी बीच खबर आई है कि ज़ी टीवी के बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘गोरिया चली गाँव’ के लिए निक्की को प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने यह शो साफ मना कर दिया।

इस शो में तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियाँ हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में निक्की तंबोली का इससे पीछे हटना दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

क्यों ठुकराया शो का प्रस्ताव?

निक्की तंबोली ने इस बारे में साफ कहा, “मैं बेहद खुश और आभारी हूँ कि शो के निर्माताओं ने मुझे इस प्रोजेक्ट के लिए चुना। लेकिन इस समय मेरा शेड्यूल काफी व्यस्त है। मैं अपनी आगामी ओटीटी फिल्म और कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हूँ। इसके अलावा, मैंने जो पारिश्रमिक मांगा था, वह निर्माताओं के बजट से मेल नहीं खा रहा था, इसलिए मैंने विनम्रता से इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।”

निक्की ने यह भी जोड़ा कि वह शो की टीम को शुभकामनाएँ देती हैं और चाहती हैं कि यह शो सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुँचे।

फैंस के लिए निराशा

निक्की तंबोली के चाहनेवालों को इस खबर से जरूर निराशा होगी, क्योंकि वे इस शो में उनका अलग अंदाज़ देखने के लिए उत्सुक थे। हालांकि, फैंस अब उनकी आने वाली ओटीटी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

क्या है ‘गोरिया चली गाँव’?

ज़ी टीवी का यह रियलिटी शो ग्रामीण जीवन और आधुनिकता के टकराव पर आधारित है, जिसमें शहरी पृष्ठभूमि की महिलाएं गाँव में जाकर विभिन्न चुनौतियों का सामना करती हैं। शो को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा उत्साह है।

निक्की तंबोली की व्यस्तता और पारिश्रमिक विवाद ने उन्हें इस बार शो से दूर रखा, लेकिन उनके फैंस उन्हें जल्द ही अन्य प्रोजेक्ट्स में देखने को तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button