एजुकेशन

World AIDS Day 2022: 1 दिसंबर को मनाया जाता है World AIDS DAY, जानें क्या हैं इतिहास

वर्ल्ड एड्स डे 2022: एचआईवी/ एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता हैं। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताये है। वहीं एड्स रोगी के लिए कुछ दवाएं भी है, जिसके माध्यम से रोग की जटिलता को कम किया जा सकता है। एड्स को लेकर कई सारे मिथक और गलत जानकारी भी व्याप्त है, जिसे दूर करने और एचआईवी के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए हर साल दुनियाभर मे “विश्व एड्स दिवस” मनाया जाता है। इस दौरान लोगों को जानकारी दी जाती है की एड्स को लेकर बहुत ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है। इस बीमारी मे औसत आयु भले ही कम हो जाती है। लेकिन पीड़ित सामान्य जिंदगी जी सकता है।

एचआईवी/एड्स का इतिहास [History of HIV/AIDS]
एचआईवी की शुरुआत जानवरों से हुई। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले अफ्रीका में 19वीं सदी के दौरान ख़ास प्रजाति के बन्दरो में एड्स का वायरस पाया गया। इस बीमारी का प्रसार बंदरों से इंसानों में हुआ। अफ्रीका में बन्दर खाये जाते थे। ऐसे में माना गया की इंसानो में बन्दर खाने के कारण वायरस पंहुचा।

जानकारी के मुताबिक, 1920 में अफ्रीका के कांगो में एचआईवी संक्रमण का प्रसार हुआ। 1959 में एक आदमी के खून के नमूनों में सबसे पहला एचआईवी वायरस पाया गया। इस संक्रमित व्यक्ति को ही एचआईवी का सबसे पहला मरीज माना जाता है। कांगो की राजधानी किंशासा यौन ट्रेड का केंद्र था।

विश्व एड्स दिवस कब और क्यों मानते है ?[When and why is World AIDS Day celebrated?]
पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन[World Health Organization] ने 1987 में विश्व एड्स दिवस[world AIDS Day] मनाया गया। जिसके बाद हर साल एक दिसंबर को एड्स दिवस मनाने का फैसला लिया गया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य हर उम्र और वर्ग के लोगो को एड्स के बारे में जागरूक करना है।

विश्व एड्स दिवस 2022 की थीम [Theme of World AIDS Day 2022]
हर साल एक तय थीम पर ‘विश्व एड्स दिवस'[‘world AIDS Day’] मनाया जाता है। विश्व एड्स दिवस 2022 [world AIDS Day] की धीम Equalize’ है। इसका अर्थ है ‘समानता’। इस वर्ष समाज मे फैली असमानताओं को दूर करके एड्स को जड़ से ख़त्म करने के लिए कदम बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button