क्यों मनाया जाता है World Environmental Health Day? जानें इस दिन का इतिहास

विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस हर साल 26 सितंबर को दुनियाभर में मनाया जाता है। पर्यावरण के स्वास्थ्य का प्रभाव सीधा तौर पर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। इस लिए हमारी बिगड़ती सेहत का सबसे बड़ा कारण है प्रकृति के प्रति हमारी लापरवाही। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पर्यावरण की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लोगों को पर्यावरणीय स्वास्थ्य के इसी महत्व को समझाने के लिए यह दिन विश्व भर में हर साल 26 सितंबर को मनाया जाता है।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ (IFEH) द्वारा 26 सितंबर 2011 इस दिन को मनाने की घोषणा की गई थी। तब से यह दिन हर साल 26 सितंबर को मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस 2023:
विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस को मनाने का मुख्य कारण है कि लोगों में पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा हो। हम सभी इस बात से अवगत हैं कि अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरण को स्वस्थ रखना कितना जरूरी है। हम जिस भी जगह रहते हैं, वहां पर्यावरण से जुड़ी हर चीज की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। हर बीमारी का इलाज प्रकृति और उसके तत्वों में छुपा है।इसी के महत्व को समझाने के लिए World Environmental Health Day मनाया जाता है।
मनुष्य की बिगड़ती सेहत का सबसे बड़ा कारण प्रकृति का असन्तुलन है। ग्लोबल वार्मिंग, जंगलों को खत्म करना, नदियों को गंदा करना, जानवरों को नुकसान पहुंचाना आदि पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
क्या है? विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल (IFEH) हेल्थ द्वारा विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 26 सितंबर 2011 में हुई थी, इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरणीय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।यह एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्य दुनिया भर में पर्यावरणीय स्वास्थ्य के हित में काम करते हैं और लोगों के बीच पर्यावरण के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी फैलाता हैं। साथ ही विश्व की पर्यावरणीय स्थिति में सुधार के लिए सभी देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देता है। IFEH पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहा है। विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस को मनाना भी इसी प्रयास का एक हिस्सा है।
मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण एक दूसरे से जुड़े हैं। पर्यावरण का प्रभाव सीधे तौर पर मनुष्य की सेहत पर पड़ता है, इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।इस दिन कई जगहों पर कार्यक्रम होते है, कई वर्क शॉप भी करवाई जाती हैं। इस से लोग पर्यावरणीय स्वास्थ्य के महत्व को आसानी से समझ पाते हैं।