
हमारे देश में राष्ट्रीय पार्टी (National Party) और स्टेट पार्टी (State Party) का दर्जा हासिल करने के लिए कुछ नियम और मापदंड (Rules and Regulations) तय किए गए है। अगर कोई भी पार्टी (Party) इन नियमों का पालन करती है। साथ ही मापदंड को पूरा करती है, तो निर्वाचन आयोग (Election Commission) उसे राष्ट्रीय पार्टी या स्टेट पार्टी का दर्जा देता है। राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए कई शर्तें लागू होती हैं। जिसमें से कम से कम एक शर्त को पूरा करना अनिवार्य होता है। हम आज आपको बता रहे हैं कि राष्ट्रीय पार्टी और स्टेट पार्टी बनने के लिए क्या शर्तें होती हैं…
राष्ट्रीय पार्टी बनने की शर्तें (Requirements to become a national party)
• अगर किसी दल को चार राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो जाता है।
• अगर कोई दल तीन राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीतती है। इसका गौरतलब है कि 11 सीटें जीतना जरूरी है। लेकिन ये सीटें एक राज्य से नहीं होना चाहिए। बल्कि अलग-अलग राज्यों से होनी चाहिए।
• अगर कोई पार्टी चार लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में छह फीसदी वोट हासिल करती है। तो उसे राष्ट्रीय पार्टी माना जाता है।
• अगर कोई भी पार्टी इन तीनों शर्तों में से किसी एक शर्त को भी पूरा कर लेती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो जाता है।
स्टेट पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है (How to get state party status)
• किसी राज्य में लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में अगर कोई दल 8 फीसदी वोट हासिल करता है तो उसे क्षेत्रीय दल का दर्जा मिल जाता है।
• अगर किसी पार्टी को विधानसभा चुनाव में छह फीसदी वोट मिलता है। साथ ही वह पार्टी दो सीटों पर जीत हासिल करती है। तो भी उसे स्टेट पार्टी का दर्जा प्राप्त हो जाता है।
• अगर कोई पार्टी विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर जीत हासिल कर लेती है। भले ही उसको छह प्रतिशत से कम वोट प्राप्त हुए हो। तब भी उसे स्टेट पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
जानें देश में कितने राष्ट्रीय दल हैं (Know how many national parties are there in the country)
देश में आठ दलों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है। जिसमें बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress), बीएसपी (BSP), टीएमसी (TMC), एनसीपी (NCP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (Communist Party of India), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (Marxist) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) शामिल है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People’s Party) यानी एनपीपी को सबसे आखिरी में साल 2019 में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। अब आप (AAP) पार्टी को भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बहुत जल्द मिलने की आशंका है।