गज़ब न्यूज़देश

ससुराल में घुट-घुट कर जीने को मजबूर थी बेटी, बैंड बाजे के साथ वापस मायके लाए माता-पिता

झारखंड की राजधानी रांची से एक अनोखी घटना सामने आयी है। शादी के बाद ससुराल से परेशान लड़की के घरवालों ने बेटी को घर वापस लाने का फैसला किया। लड़की के परिवार वाले ठीक उसी तरह बैंड-बाजे लेकर लड़की के ससुराल पहुंचते हैं जैसे शादी में किया जाता है। बैंड-बाजे के साथ रास्ते में आतिशबाजी करते हुए लड़की का मायका पक्ष अपनी बेटी को वापस अपने घर ले आता हैं। यह मामला रांची के कैलाश नगर इलाके की कुम्हार टोली का है। परिवार वालों का कहना है,”बेटी अपने ससुराल में घुट-घुटकर जी रही थी इसलिए हम उसे वापस ले घर ले आए हैं। लड़की के माता-पिता ने अपनी बेटी को वापस लाकर समाज को बड़ा संदेश दिया है। दिन में बैंड बाजा बजते देख पहले लोगों को लगा कि मोहल्ले में बारात आ रही है। फिर बाद में लोगों को जानकारी हुई कि बेटी अपने पिता के घर से विदा होने की बजाय अपने ससुराल से विदा होकर अपने मायके वापस आ रही है। लड़की के रिश्तेदारों के मुताबिक, बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की गई थी लेकिन लड़की अपने ससुराल में खुश नहीं थी वह घुट-घुट कर जीने को मजबूर थी।

मायके आकर बेहद खुश है बेटी

आमतौर पर होता है कि जब कोई बेटी अपने ससुराल से परेशान होने की बात अपने घर करती है तो मायके वाले उसे अडजस्ट करने के लिए कहते हैं लेकिन यहां रांची की साक्षी के पिता ने समाज को एक बड़ा संदेश देने का काम किया है और इसकी खुशी साक्षी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साझा करती हैं। साक्षी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें ऐसे मां-पिता मिले जिन्होंने हर वक्त उनका साथ दिया।

Related Articles

Back to top button