राज्य

Weather Updates: दिल्ली में 1.4 डिग्री तापमान, यूपी में अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत?

भारत (India) में पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। इस समय दिल्ली (Delhi), यूपी (UP), हरियाणा (Haryana), पंजाब (Punjab) और राजस्थान (Rajasthan) में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का कहर जारी है। साथ ही कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। दिल्ली में अब तापमान 1.4 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन भीषण ठंड रहेगी। उसके बाद तीन दिन पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लोधी रोड पर 1.6 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री कम है। दिल्ली में अभी अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 16, 17 और 18 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। जबकि 19, 20 और 21 जनवरी को घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।

जानें शीतलहर से कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार, 18 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव मिल सकता है। दिल्ली की हवा में 20 जनवरी से नमी आएगी। जिसके बाद ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान दो से तीन डिग्री के आसपास बना रहेगा। साथ ही दिन में थोड़ी धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकती है।

 

Related Articles

Back to top button