चुनावदेशन्यूज़राज्य

AAP कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर केजरीवाल ने EC को लिखा पत्र, रखी यह 4 मांगे

आप आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हम का आरोप लगता हुआ निर्वाचन आयोग से नई दिल्ली सीट के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र दिल्ली सीट में ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की घटनाओं का हवाला दिया। शनिवार को रोहिणी इलाके में जनसभा के दौरान ‘आप’ के विधायक मोहिंदर गोयल पर कथित तौर पर हमला हुआ था। यह घटना उस समय हुई जब रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार गोयल सेक्टर 11 के ‘पॉकेट एच’ के स्थानीय निवासियों से बातचीत कर रहे थे।

आयोग को लिखे एक में अरविन्द केजरीवाल ने ऐसा मामलो में कथित रूप से शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने और संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की। केजरीवाल के दावों पर भाजपा और दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

आप आदमी ने एक पोस्ट पर लिखा- नई दिल्ली विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं पर बार-बार हुए हमलों और धमकाने के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर सूचित किया किया। कुछ मुख्या मांगों की अपील की है। इसका साथ ही अरविन्द केजरीवल ने कहा “लोकतंत्र हिंसा और भय के आगे नहीं झुक सकता. चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए.”

1 ऐसी घटनाओं में शामिल पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
2 चुनाव आयोग को आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
3 नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाए।
4 हमलों के लिए जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने से रोकने की कोशिश की। नई दिल्ली सीट पर अरविन्द केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, मतगणना 8 फरवरी को होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button