नेपाल के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा, 19 लोग थे सवार

आए दिन देश में दुर्घटना के मामले काफी बढ़ गए है। फिर वो रोड एक्सीडेंट हो या विमान दुर्घटना या भगदड़ होने से हुई दुर्घटना हो। वहीं, एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान क्रैश हो गया। यह हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ। यह हादसा बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोग सवार थे। आपको बता दे की विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने आगे बताया कि विमान में लगी आग को सबसे पहले बुझा दिया गया। दमकलकर्मी और पुलिस दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। वहीं, अभी तक यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
वही, आपको बता दे की जानकारी के अनुसार, पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। हवाई अड्डे पर धुएं का घना गुबार देखा गया। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने घटना की पुष्टि की और कहा कि दुर्घटना के समय कुछ तकनीकी कर्मचारी सदस्य विमान में थे।