देशन्यूज़

दिल्ली में ओडिशा से आई महिला के साथ हुई दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में सड़क पर फेंका

राजधानी दिल्ली से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया। अपराधियों ने युवती का रेप कर उसे सड़क पर फेंक दिया था। जब रास्ते पर लोगों ने महिला को इस हालत में देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

एम्स में चल रहा है इलाज
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया की युवती के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बहने के कारण उसकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गई। अभी युवती का इलाज एम्स में चल रहा है। युवती का मेडिकल होने के बाद पुलिस ने
रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

घर से बिन बताए आई थी दिल्ली
हालांकि युवती का अभी तक कोई बयान दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस युवती से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी इक्कठी करने में लगी हुई है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है और एक साल पहले किसी को बिना बताए वह दिल्ली आ गई थी। तक़रीबन दो महीने पहले पुलिस ने उसके परिवार वालों को उसकी सूचना दी थी। लेकिन वह परिवार वालों के साथ नहीं गई।

बताया जा रहा है कि हाल ही में उसका मोबाइल भी खो गया था। मोबाइल खो जाने के बाद से वो परिवार वालों के संपर्क में नहीं थी। पुलिस ने बताया कि अभी वह मानसिक रूप से घबराई हुई है। युवती पुलिस को घटना कि जानकारी देने में भी मदद नहीं कर रही है, आपको बता दें कि इस घटना की जानकारी भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने पुलिस को 3.20 बजे ने दी थी।

Related Articles

Back to top button