देश

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खराब हुई थी तबीयत

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) का आज निधन हो गया है। वह शनिवार सुबह कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। पंजाब के लुधियाना पहुंची भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान अचानक तबीयत खराब होने के बाद संतोख सिंह चौधरी (MP Santokh Singh Chaudhary) वहीं से उनको एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था।

इसकी जानकारी पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया, कि कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। साथ ही उन्होंने शोक जताते हुए कहा, कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे संतोख सिंह चौधरी अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया, कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को भी बीच में ही रोक दिया गया है।

जानें कौन थे संतोख सिंह चौधरी?
कांग्रेस नेता संतोष सिंह चौधरी का 18 जून 1946 को जन्म हुआ था। वह पंजाब (Punjab) के ही जालंधर लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद थे। वह पंजाब सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर से ही पूर्व सांसद भी रह चुके थे। वह जालंधर लोकसभा सीट से 2014 और 2019 में अपना चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। अब 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

Related Articles

Back to top button